सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

महावीर जयंती पर विशेष - 'भगवान् महावीर का स्वच्छता और शुद्धता अभियान'- डॉ अनेकांत कुमार जैन

चैत्र शुक्ल त्रयोदशी  ९ अप्रैल २०१७ को महावीर जयंती पर विशेष  भगवान् महावीर का स्वच्छता और शुद्धता अभियान डॉ अनेकांत कुमार जैन * वर्तमान में स्वच्छ भारत अभियान आन्दोलन से स्वच्छता ने हमारी भारतीय संस्कृति  के गौरव को पुनः स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है   |  भारतीय समाज में इसी तरह का स्वच्छता अभियान भगवान् महावीर ने ईसा की छठी शताब्दी पूर्व  चलाया  था   |  उस अभियान को हम शुद्धता का अभियान कह सकते हैं   |  भगवान् महावीर ने दो तरह की शुद्धता की बात कही -1. अन्तरंग शुद्धता 2. बहिरंग शुद्धता   |  क्रोध, मान, माया,लोभ ये चार कषाये हैं   |  ये आत्मा का मल-कचड़ा  है   |  भगवा न्  महावीर ने मनुष्य में सबसे पहली आवश्यकता इस आंतरिक कचड़े को दूर करने की बतायी  |  उनका स्पष्ट मानना था की यदि क्रोध, मान, माया, लोभ और इसी तरह की अन्य हिंसा का भाव आत्मा में हैं तो वह अशुद्ध है और ऐसी अवस्था में बाहर से चाहे कितना भी नहाया-धोया जाय, साफ़ कपडे पहने जायें वे सब व्यर्थ हैं, क्यों कि किसी पशु की बलि देने से पहले उसे भी नहलाया-धुलाया जाता है, पुजारी भी नहाता है और उस पशु की पूजा कर

ऋषभदेव जयंती - कर्म पर बल देने वाले दार्शनिक

भगवान् महावीर की उदार दृष्टि - डॉ अनेकांत कुमार जैन

भगवान् महावीर की उदार दृष्टि (c)डॉ अनेकांत कुमार जैन भगवान् महावीर के उपदेशों में सभी जीवों के प्रति करुणाभाव स्पष्ट परिलक्षित होता है |आचरण में अहिंसा, विचारों में अनेकांत,वाणी में स्याद्वाद और जीवन में अपरिग्रह –इस प्रकार का चिंतन ही एक स्वस्थ्य व्यक्ति और शांतिपूर्ण समाज के लक्ष्य को पूरा कर सकता है | जैन धर्म दर्शन संस्कृति साहित्य और समाज इसी उदारवादी विचारधारा के कारण अनंतकाल पूर्व से आज तक समृद्ध रूप से विद्यमान है | भगवान् महावीर ने जो ज्ञान समाज के कल्याण के लिए दिया उसका एक विशाल साहित्य प्राकृत आगमों के रूप में हमें उपलब्ध होता है जिसे द्वादशांग कहते हैं | जैन आचार्य परंपरा ने उनकी वाणी के हार्द को प्राकृत,संस्कृत,अपभ्रंश,हिंदी,कन्नड़,तमिल आदि अनेक भाषाओँ में , अनेक विधाओं में तथा अनेक विषयों पर लाखों की संख्या में साहित्य की सर्जना करके प्रत्येक भाषा के साहित्य को तो समृद्ध किया ही साथ ही तत्वज्ञान और समाज कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त किया | साहित्य को कभी सीमा में नहीं बाँधा जा सकता यही कारण है कि जैन साहित्य में उदार तथा समन्वयवादी स्वर भी मुखरित हुआ | ह्रदय की उदारत

द्रव्य कर्म और भावकर्म : वैज्ञानिक चिंतन- डॉ अनेकांत कुमार जैन

द्रव्य कर्म और भावकर्म : वैज्ञानिक चिंतन डॉ अनेकांत कुमार जैन जीवन की परिभाषा ‘ धर्म और कर्म ’ पर आधारित है |इसमें धर्म मनुष्य की मुक्ति का प्रतीक है और कर्म बंधन का । मनुष्य प्रवृत्ति करता है , कर्म में प्रवृत्त होता है , सुख-दुख का अनुभव करता है , और फिर कर्म से मुक्त होने के लिए धर्म का आचरण करता है , मुक्ति का मार्ग अपनाता है।सांसारिक जीवों का पुद्गलों के कर्म परमाणुओं से अनादिकाल से संबंध रहा है। पुद्गल के परमाणु शुभ-अशुभ रूप में उदयमें आकर जीव को सुख-दुख का अनुभव कराने में सहायक होते हैं। जिन राग द्वेषादि भावों से पुद्गल के परमाणु कर्म रूप बन आत्मा से संबद्ध होते हैं उन्हें भावकर्म और बंधने वाले परमाणुओं को द्रव्य कर्म कहा जाता है। कर्म शब्दके अनेक अर्थ             अंग्रेजी में प्रारब्ध अथवा भाग्य के लिए लक ( luck) और फैट शब्द प्रचलित है। शुभ अथवा सुखकारी भाग्य को गुडलक ( Goodluck) अथवा गुडफैट Good fate कहा जाता है , तथा ऐसे व्यक्ति को fateful या लकी ( luckey) और अशुभ अथवा दुखी व्यक्ति को अनलकी ( Unluckey) कहा जाता है। शुभ कर्म को पुण्य और अशुभ कर्म को पाप कहा जाता है